एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और शक्ति के साथ हर भारतीय की भावना को सलाम किया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेखौफ और प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माने जाते हैं, हमेशा से बड़े पर्दे पर साहसी, सोचने पर मजबूर करने वाली और दमदार कहानियां लाने के लिए जाने जाते हैं।
सच और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी कहानियां पेश करने वाले इस फिल्ममेकर ने हाल ही में देश के इतिहास के सबसे साहसी और निर्णायक पलों में से एक को याद करते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जैसे ही भारत आॅपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा होने का जश्न मना रहा है, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और शक्ति के साथ हर भारतीय की भावना को सलाम किया।
एक दमदार वीडियो और भावुक नोट साझा करते हुए फिल्ममेकर ने जवानों की बहादुरी को नमन किया और कहा कि उनकी ओर से सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि आॅपरेशन सिंदूर की कहानी दुनिया तक पहुंचे, ताकि भारत की रक्षा सेनाओं के बलिदान, जज्बे और आत्मा को हमेशा जिंदा रखा जा सके।
वीडियो साझा करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, आॅपरेशन सिंदूर का एक साल: एक साल पहले भारत ने दुनिया को दिखाया था कि शांति हमारी प्रकृति है, लेकिन हमारी चुप्पी हमारी कमजोरी नहीं है।
आज मैं नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी लीडरशिप, हमारी बहादुर सेना और हर उस भारतीय के जज्बे को नमन करता हूं, जो राष्ट्रीय संकल्प के उस पल में एकजुट होकर खड़ा रहा और शायद सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम आॅपरेशन सिंदूर की कहानी दुनिया तक पहुंचायें। सच्चाई के साथ। ताकत के साथ। ताकि दुनिया याद रखे कि क्या बचाया गया, क्या बलिदान दिया गया, और इंसानियत को जिंदा रखने की कितनी कीमत चुकायी गयी।
इतिहास युद्धों को याद रखता है। सभ्यताएं साहस को याद रखती हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री अब आॅपरेशन सिंदूर को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। वह उस सैन्य अभियान को पर्दे पर जीवंत करेंगे, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हूं।