Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

रांची : मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर

रांची : मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज शाम मोरहाबादी मैदान का दौरा किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सुथरी और बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक हो सके। 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, जनता के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, रोशनी, सजावट, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक, डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था समेत सभी जरूरी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी काम तय समय और अच्छी गुणवत्ता में पूरे हों। 

सुरक्षा को लेकर उन्होंने पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, ट्रैफिक प्लान और पार्किंग की स्पष्ट पहचान करने के निर्देश दिए। नगर निगम को मैदान और आसपास सफाई अभियान, पेयजल टैंकर, मोबाइल शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। 

निरीक्षण के समय उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, एडीएम विधि व्यवस्था राजेश्वरनाथ आलोक, एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार भगत, नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,555