Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूक्रेन अपराध : युद्ध के बाद कब्र से निकाले गये 436 शव

   यूक्रेन अपराध : युद्ध के बाद कब्र से निकाले गये  436 शव
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी शहर इजियम में एक सामूहिक कब्र को खोद कर 436 शव निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 30 शवों पर उन्हें प्रताड़ित किये जाने के निशान हैं। खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह स्येनेहुबोव और क्षेत्र के पुलिस प्रमुख वोलोदिमीर त्यमोश्को ने इजियम में कहा कि इस महीने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा वापस अपने नियंत्रण में लिए गए इलाकों में 3 और सामूहिक कब्रों का पता लगाया गया है। आयोग के अध्यक्ष एरिक मूज ने कहा कि हमने जिन क्षेत्रों का दौरा किया, वहां बड़ी संख्या में लोगों को मारे जाने का पता चला। आयोग इस समय 16 शहरों और बस्तियों में इस तरह की हत्याओं के मामलों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,233