Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

आठ अप्रैल को हैदराबाद में वंदे भारत की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

आठ अप्रैल को हैदराबाद में वंदे भारत की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
  • दक्षिण में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखायेंगे हरी झंडी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को हैदराबाद में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मंत्री की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान मोदी हैदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखायेंगे। यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन है जो तेलुगु राज्यों में अपनी सेवाएं देगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस दिन सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। रेड्डी ने कहा कि ट्रेन हैदराबाद और आध्यात्मिक शहर तिरुपति के बीच यात्रा करने वालों को निर्बाध सेवाएं देंगी। उन्होंने ट्रेन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,225