Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

12 को रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का आॅनलाइन शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

12 को रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का आॅनलाइन शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का आनलाइन शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर ट्रेन का नया रैक शनिवार की सुबह हटिया पहुंचेगा। रैक ओडिशा होते हुए हटिया पहुंचेगा। 

मालूम हो कि रांची-बनारस के बीच चेयरकार वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की समय सारिणी व रूट को लेकर अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया है। 

हालांकि, दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय ने दो रूट रांची-टोरी व रांची-मुरी-बोकारो होकर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था। ट्रेन की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रेन का किराया 1390 रुपये से लेकर 2600 के बीच होने की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,079