टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, रांची के तत्वावधान में 1 -3 अप्रैल 2023 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हो रहा है। इस सेमिनार में देश और विदेश के अनेक शिक्षाविद (इन लाइन आफ लाइन) भाग लेंगे और अपने सारगर्भित विचारों से लाभान्वित करेंगे।
कल प्रातः 10:30 बजे उद्घाटन सत्र में जो विद्वान उपस्थित रहेंगे उनमें डा अजीत कुमार सिन्हा, कुलपति, रांची, विश्वविद्यालय, डा तपन कुमार शाण्डिल्य, कुलपति श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डा एस पी अग्रवाल, कुलपति, साईनाथ विवि, रांची डा त्रिवेणी नाथ साहू कुलपति झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय, रांची डा एसपी यादव कुलपति, वाईवीएन, रांची श्री संजय सेठ सांसद, रांची डा आर के शर्मा, रांची, डा राम सिंहासन सिंह, गया डा कुमारी मनीषा आदि प्रमुख हैं। इस संगोष्ठी में सबका आमंत्रण और सबका स्वागत है। यह जानकारी आयोजन सचिव डा जंग बहादुर पाण्डेय ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse