झुमरी तिलैया : अखाड़ा समितियों ने झांकी के साथ निकाला जुलूस

 

  • झंडा चौक पर हुआ पारंपािक खेलों का प्रदर्शन
  • रामनवमी झंडा महासमिति ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रामनवमी को लेकर शहर की विभिन्न अखाड़ा समितियों ने झांकी के साथ जुलूस निकाली। झांकी जब झंडाचौक पहुंची तब रामनवमी झंडा महासमिति के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। यहां पर अखाड़ा समिति के सदस्यों ने पारंपरिक खेलों का एकल और सामूहिक प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक डॉ नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सत्यनारायण प्रसाद ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने महा समिति की परंपरा और इतिहास पर प्रकाश डाला। 

विधायक डॉ नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव और पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने महासमिति के इस कार्य को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है। समिति की ओर से पगड़ी भेंट कर सबों का स्वागत किया गया।

पदाधिकारी भी पहुंचे झंडा चौक

प्रशासनिक पदाधिकारियों की टोली भी देर रात झंडा चौक पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। यहां डीसी आदित्य रंजन, डीएफओ सूरज कुमार, एसडीओ संदीप मीणा और एएसपी प्रवीण पुष्कर ने पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। समिति की ओर से इनका स्वागत किया गया।

विजेताओं के नाम

फरसा एकल में प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदीप राम, संतोष दास, फरसा सामूहिक में प्रकाश तुरी और संतोष तुरी, सुजीत और अजय तुरी, सूरज और विशाल, गदा में कृष्णा चौधरी, बबलू यादव, अंकित यादव, ननचक में दीपक यादव, रूपेश सिंह, सुजीत कुमार, भाला एकल में प्रकाश अंबेडकर, गुड्डू कुमार, राजू राणा, भाला सामूहिक में सिकंदर राणा औरधीरज राम, विशाल राम और सूरज राम, राहुल राम और कृष्णा राम, झांकी में असना बाद, महावीर झंडा समिति तिलैया बस्ती, बेला टांड़ अखाड़ा समिति, अनुशासन में गौतम बुद्ध नगर तिलैया बस्ती, लाठी सामूहिक में बच्चू यादव और बुच्चू यादव, भोला तुरी और संतोष तुरी, विकास, बालेश्वर और दीपक, तलवार एकल में अप्पू कुमार, संतोष कुमार, वरुण सिंह, तलवार सामूहिक में राजू एंड ग्रुप, दीपक एंड ग्रुप, सनी यादव, चीकू तुरी, बाना एकल में पप्पू यादव, दीपक यादव, अभिषेक तुरी, बाना सामूहिक में राजू राणा एंड ग्रुप, दीपक यादव एंड ग्रुप, विकास, पवन और आकाश को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। रामनवमी झंडा महा समिति की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

कार्यक्रम में महासमिति के सचिव चंदन चक्रवर्ती, संजय यादव, रमेश सिंह, पंकल वर्णवाल, बालगोविंद मोदी, असंत सिंह, ओपी राय, राजेश सिंह, प्रकाश राम, अनिल कुमार, मिलन शाहाबादी समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse