Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बी आई टी मेसरा ने जीता 31वां चेतन देवराज तकनीकी ईस्ट जॉन विवि क्रिकेट टूर्नामेंट

बी आई टी मेसरा ने जीता 31वां चेतन देवराज तकनीकी ईस्ट जॉन विवि क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 31वां चेतन देवराज तकनीकी ईस्ट जॉन विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बी आई टी मेसरा ने सरला बिरला यूनिवर्सिटी को 3 विकेट से हरा कर खिताब जीत लिया है। 

आज के इस फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सरला बिरला की टीम ने  91 रन बनाये  अविषेक ने 16 और शिवराज ने 13 रन बनाए मेसरा के तुषार ने 3 विकेट 20 रन देकर और हर्ष ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए जवाब में उतरी मेसरा की टीम ने लक्ष्य को  को 16 ओवर  6 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया इस पूरे टूर्नामेंट में  मेसरा के शैलेश ने 15 और सौरभ ने 14 रन बनाए। 

मैन ऑफ द मैच प्रतीक को मिला पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतीक को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आज के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खेलाडी प्रदीप खन्ना ने सभी खेलाडियो को उनके बेहतर खेल के लिए बधाई दी। आज के फाइनल मुकाबले में डीन डॉ भास्कर कर्ण, डॉ आर सी झा, खेल प्रभारी डॉ महेंद्र कुमार, दुर्गा चरण श्री राम महल, सहित काफी संख्या में दर्शक और छात्रों की उपस्थिति देखी गई। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को डीन डॉ भास्कर करण ने प्रशस्ति पत्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,245