Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

ओडिशा : संबलपुर में कार नहर में गिरी, सात की मौत

ओडिशा : संबलपुर में कार नहर में गिरी, सात की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा में बड़ा हादसा हुआ है। संबलपुर जिले में आज यानी शुक्रवार को एक कार के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी। वहीं हादसे में दो अन्य घायल हो गये हैं। संबलपुर के उपजिलाधिकारी प्रभास दंसेना ने बताया कि सभी कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कार नहर में जा गिरी। 

बताया जा रहा है कि कुल 11 लोग एक कार में सवार हकोर शादी समारोह से लौट रहे थे। सभी लोग झारसुगुड़ा के लखनपुर प्रखंड लौट रही थी। इसी दौरान कार नहर में जा गिरी। जिससे मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों में से एक ने बताया कि यह घटना रात करीब 2 बजे की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,964