Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

डिसेबल्ड क्रिकेट के महिला खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से रवाना

डिसेबल्ड क्रिकेट के महिला खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से रवाना
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड टीम में चयनित डिसेबल्ड क्रिकेट के महिला खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया एवं उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित डिसेबल्ड क्रिकेट वूमेन एस उमंग नेशनल ट्रॉफी  चैंपियनशिप का आयोजित भोपाल में दिनांक 8/12/2025 से 11/12/2025 तक। 

झारखंड की महिला टीम में  संजुक्ता एक्का (कप्तान) महिमा उरांव, निक्की कुमारी, पुष्पा मिंज, पूनम कुमारी, जय श्री कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता भूट कुमारी, प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा, शकुंतला लकड़ा, प्रेमलता सेन गुप्ता, सुष्मिता एक्का इत्यादि सम्मिलित है। 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रहे खिलाड़ियों का हौसला को बढ़ाने के लिए दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कंचन, पारा ओलंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव सरिता सिन्हा, समाजसेवी जग्गू सिंह जगदीश, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सनोज महतो, मुकेश कुमार, चंदन लोहरा, विजय कुमार एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे। इन सभी ने  शुभ आशीर्वाद एवं जीत का अग्रिम बधाई दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,248