कोडरमा : डीसी आदित्य रंजन ने जानी डोमचांच प्रखंड के कई विद्यालयों हकीकत
ABN Bureau• 29 Oct, 2022
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा की पहल से जिले की जिला व्ववस्था सुदृढ़ करने के लिये प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इंपैक्ट जैसे कार्यक्रम चला कर स्कूली बच्चों को एक बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। उपायुक्त स्वयं स्कूलों में घूम-घूम कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे हैं। इसी कर्म में आज उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा डोमचांच प्रखंड का दौरा किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, दुब्बा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय जानपुर पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली एवं सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्कूलों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को स्कूलों में छोटी-छोटी त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लो कॉस्ट नो कॉस्ट के तहत स्कूलों में हर छोटी-छोटी त्रुटियों को दुरुस्त करें। साथ ही उपायुक्त ने प्रोजेक्ट रेल के तहत बच्चों का आगामी परीक्षाओं का बेहतर तैयारी करने का निर्देश दिये। उपायुक्त आदित्य रंजन ने डोमचांच के स्वावलंबी ग्राम कलिडीह में नरेगा के तहत बनने वाले मार्ग का शिलान्यास किया। आज उपायुक्त ने डोमचांच प्रखंड अंतर्गत स्वावलंबी ग्राम कलिडीह का भ्रमण किया गया। जहां गांव की महिलाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया। गांव के ग्रामीण उपायुक्त से मिलकर काफी खुश दिखे। इसी क्रम में कलीडीह ग्राम में उपायुक्त द्वारा नरेगा के तहत बनने वाले मार्ग का आज शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त महोदय ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं/नीतियों के बारे में जागरूक किए और आत्मनिर्भर बनकर आजीविका का स्रोत बढ़ाने संदर्भ में भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा व अन्य उपस्थित रहे।