Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

6.3 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कांप उठा चीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
6.3 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कांप उठा चीन
विज्ञापन
  • 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कांप उठा चीन
  • 40 मिनट में लगे आठ भूकंप के झटके, किंगहाई प्रांत में एक की मौत और चार लोग घायल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन का किंगहाई प्रांत मंगलवार को तेज भूकंप के झटकों से दहल उठा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गयी है। इस शक्तिशाली झटके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आये। भूकंप का केंद्र हैक्सी प्रांत में था। चीनी प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव दल को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

40 मिनट में लगे आठ बड़े झटके

स्थानीय आपदा प्रबंधन और चीनी मीडिया के हवाले से बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 40 मिनट के भीतर इलाके में करीब आठ बार भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। बार-बार हिलती धरती के कारण राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग लगातार हो रहे इन आफ्टरशॉक्स के कारण खौफ में हैं और खुले आसमान के नीचे वक्त बिता रहे हैं। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, हैक्सी प्रान्त में आये इस शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं, चार अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र

भूकंपीय वेधशाला के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:06 बजे आया। धरती के भीतर महज 10 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र था। गहराई कम होने की वजह से झटके बेहद तेज महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र हैक्सी प्रांत का पहाड़ी और सुदूर इलाका है। झटका इतना तेज था कि आसपास के कई जिलों में भी धरती हिलने की खबर है। शुरुआती झटके के बाद लोग काफी देर तक सहमे रहे।

विज्ञापन