Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

मंगलवार को शेयर मार्केट में दिखा उतार-चढ़ाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मंगलवार को शेयर मार्केट में दिखा उतार-चढ़ाव
विज्ञापन

सेंसेक्स 210 अंक गिरकर 78,428 पर बंद, निफ्टी आया 24,620 के नीचे 

एबीएन बिजनेस डेस्क। मंगलवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 210.08 अंक गिरकर 78,428.95 पर आ गया, जबकि निफ्टी 159.40 अंक की गिरावट के साथ 24,614.90 के स्तर पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 504.12 अंक उछलकर 79,143.15 तक पहुंचा था जिससे फिर यह 931.28 प्वाइंट्स टूटकर 78,211.87 तक आ गया। 

बाजार में गिरावट के ये हैं कारण 

  1. आईटी और प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स में दबाव : मार्केट पर आज आईटी और हैवीवेट प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स ने काफी दबाव बनाया जिनके निफ्टी इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी टूट गये। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी में डेढ़ फीसदी से अधिक, निफ्टी एफएमसीजी में 1% से अधिक तो आॅटो और सरकारी बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी की गिरावट है। 
  2. सीएएस सिस्टम : कई ब्रोकर्स ने खुदरा निवेशकों को दोपहर 3 बजे तक अपनी पोजिशन स्क्वेयर आॅफ करने की सलाह दी है। ब्रोकरेजेज ने अपने क्लाइंट्स को सलाह दी है कि जब तक नये मैकेनिज्म सीएएस (क्लोजिंग आक्शन सेशन) में मार्केट ढल नहीं जाता है, अपनी पोजिशन 3 पीएम और 3:05 पीएम के बीच बंद कर दें। इससे मार्केट में बेयरेश माहौल बना है क्योंकि एक तरह से शेयरों के लेन-देन का समय कम हुआ है। 
  3. कच्चे तेल में उछाल : ग्लोबल आयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1% से अधिक उछलकर प्रति बैरल $85 के करीब पहुंचा तो मार्केट पर इसकी आंच महसूस हुई।
विज्ञापन