खो-खो प्रतियोगिता की चैंपियन बनी टीम खट्टी टॉफी

 

टीम एबीएन, रांची। बालिकाओं के खो-खो मुकाबले में टीम खट्टी टॉफी ने बीसीए चजर्स को कड़े मुकाबले में 2 अंकों के मामूली अंतर से पराजित कर खो-खो की बालिकाओं की विजेता बनी। इस टीम के संदीपा उरांव ने अर्पिता गाड़ी कृति ने बेहतरीन खेल का प्रर्दशन करते हुए मैच अपने पाले में कर लिया। बी सी ए की अंजली कुमारी, माही कुमारी और अंकिता ने कड़ा मुकाबला किया, पर अपनी टीम को हार से बचा नहीं सकी। 

बालकों का फाइनल मुकाबला भी काफी संघर्ष भरा रहा। टीम लूजर्स ने खिताब जीत लिया। टीम के कप्तान दीपक जेना ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खिलाड़ी  तुषार, विनीत गुप्ता के जोरदार खेल की बदौलत यह विजय 3 अंकों से जीता। उपविजेता टीम के कप्तान निखिल आनंद के बेहतरीन प्रदर्शन होने के बाद भी टीम को हार से बचा नहीं सके। आज के पूरे मैच के निर्णायक भूमिका में तपन राउत, दुर्गा अंजू में थे। 

आज के फाइनल के मुकाबले में निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। आज के इस फाइनल मुकाबला में डॉ अमृता प्रियम, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ संजय, डॉ प्रशांत हरेश्वर प्रसाद, डॉ शिवा, डॉ मानसी, अनामिका कुमारी, सोनी कुमारी, डॉ संदीप नाथ शाहदेव, ऐलिस टोप्पो, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार सहित पूरे सोसाइटी के सदस्यों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse