Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

दिगम्बर जैन समाज ने किया प्रतिभा का सम्मान

दिगम्बर जैन समाज ने किया प्रतिभा का सम्मान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रविवार को दिगम्बर जैन समाज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 50 ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने 10 वी, 12वी,C.A, एवम् इंजीनियरिंग में सर्वोच्च उतीर्ण अंक प्राप्त कर अपना भविष्य सुनिश्चित किया है, जैन समाज के  ऐसे प्रतिभाओं का सम्मान करना एक गौरव की बात है। समारोह की शुरुआत स्मिता पांड्या ने मंगलाचरण कर की। 

इस समारोह में समाज की कई विशिष्ट हस्तियाँ मौजूद थी जिन्होंने प्रशासनिक स्तर पर या अन्य जगहों पर अपना पूर्ण योगदान देकर जैन समाज का गौरव बढ़ाया है। सभा का संचालन मुख्य संयोजक कमल सेठी ने किया,अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा प्रतिभा सम्मान समारोह दिगम्बर जैन समाज के द्वारा काफी लंबे समय से किया जा रहा है।

आज से लगभग 22 वर्ष पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी उस समय में यह कार्यक्रम बहुत व्यापक पैमाने पर किया जाता था। जैन धर्म में ज्ञान को आत्मोन्नति का सर्वोच्च साधन माना गया है। हमारे आगमों एवं आचार्यों ने सदैव यह संदेश दिया है कि ज्ञान के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन को श्रेष्ठ दिशा प्रदान कर सकता है। हमारा जैन समाज सदैव शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता आया है। 

आज का यह प्रतिभा सम्मान समारोह केवल अंकों या उपलब्धियों का सम्मान नहीं है, बल्कि उन प्रयासों, त्याग, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का अभिनंदन है, जिनके माध्यम से हमारे बच्चों ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह समारोह समाज की नई पीढ़ी में उत्कृष्टता की भावना जागृत करने,उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव विकसित करने का एक विनम्र प्रयास है। 

हमारा विश्वास है कि आज सम्मानित होने वाले ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे तथा भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, संयम, सत्य और करुणा—को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए आदर्श नागरिक बनेंगे। विद्या धनं सर्वधनप्रधानम्।विद्या मित्रं प्रवासे च॥ अर्थ :विद्या सभी धनों में श्रेष्ठ धन है और जीवन के प्रत्येक मार्ग में सच्ची मित्र होती है।  10th और 12th चाहे वो किसी भी विषय से हो, साइंस कॉमर्स आर्ट्स या किसी भी बोर्ड के हैं, उनके बच्चों को आमंत्रित करते हैं।

 साथ ही ऐसे प्रतिभावान, जो किसी भी तरह की परिक्षा पास कर जाते है उनका भी हम सम्मान करते हैं अभिनंदन करते हैं। सभा के मुख्य अतिथि जैन समाज राँची से आईएएस दक्ष जैन एवं श्रीमती ईशा जैन आइ आर एस विशिष्ट अतिथि विजय पाण्डया एवं पूर्व अध्यक्षगणों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतिभावान छात्रों के परिजन भी सभा में उपस्थित थे। 

समाज के मंत्री जितेन्द्र छाबड़ा ने सभी के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत ही गौरव का विषय है कि आज हम उन विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने 10th 12th प्रोफेशनल या विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और समाज और परिवार का नाम रोशन किया है। प्रतिभा सम्मान सिर्फ पुरस्कार वितरण नहीं यह प्रेरणा है आने वाली पीढियां के लिए परिश्रम और आत्मविश्वास से सब कुछ हासिल हो सकता है।

आज हमारे विद्यार्थी डॉक्टर, CA इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी बन रहे हैं जो हमारे लिए संतोष की बात है। इस मंच से उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दिया और विद्यार्थियों के माता-पिता और गुरुजनों का भी आभार व्यक्त किया जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने सफलता पाई। 

उन्होंने बच्चों को कहा की न केवल आपको पढ़ाई में अव्वल लाना है बल्कि जैन सिद्धांतों को जीवन में उतारकर एक अच्छा नागरिक भी बनना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आपके प्रयासों की पहली सीढ़ी है मंजिले अभी और भी है राहे लंबी है मगर विश्वास रखें कि आप सक्षम हैं।

मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में बच्चों के साथ कई तरह की बातें साझा की अपने उद्देश्य को सुनिश्चित करने और अनुशासन बनाए एवं धर्म के मूलभूत सिद्धांतों का पालन करने की एवं परिजनों को भी कई तरह की सलाह दी। आयोजन के विशिष्ट अतिथि विजय पाण्ड्या ने भी अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि का समाज के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल एवं जीतेन्द्र छाबड़ा ने प्रतीक चिह्न भेंट कर  स्वागत किया। 

वर्ग 10 एवं वर्ग 12 के कुल 44 बच्चो ने और 4 बच्चे ने CA एवम् अन्य क्षेत्रों में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। समाज में ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चो को उच्चतम शिक्षा हेतू आर्थिक रूप से असमर्थ हो तो समाज उन अभिभावकों को मार्गदर्शन कर सहायता प्रदान करता हैं। इस अवसर पर समाज के गणमान्यों के अलावा पूरा सभागार भरा था।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा, पूरणमल सेठी, नरेंद्र पांड्या, नरेंद्र गंगवाल, पदम गोधा,संजय छाबड़ा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमल सेठी ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,237