ईडी में बड़ा फेरबदल : प्रभाकर प्रभात बने रांची जोनल के नये जॉइंट डायरेक्टर
टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल के तहत प्रभाकर प्रभात को रांची जोनल कार्यालय का नया जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि अजय लुहाच का तबादला रांची से रायपुर कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रभाकर प्रभात को रायपुर से रांची स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं, वर्तमान जॉइंट डायरेक्टर अजय लुहाच को रायपुर भेजा गया है।
कई अधिकारियों का हुआ तबादला
ईडी द्वारा जारी आदेश में अन्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण किये गये हैं। अवनीश तिवारी को पणजी से चंडीगढ़, राकेश कुमार सुमन को कोच्चि से लखनऊ, मयंक पांडे को गुवाहाटी से मुंबई तथा प्रभाकर प्रभात को रायपुर से रांची भेजा गया है। इसके अलावा अजय लुहाच रांची से रायपुर स्थानांतरित किये गये हैं।
अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी
अधिसूचना के अनुसार अभयुदय ए आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, रामधन डागर को मुख्यालय और सत्यमकाम दत्ता को गुवाहाटी भेजा गया है। माधुर डी सिंह को मुख्यालय से गुरुग्राम के साथ-साथ श्रीनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि राज कुमार को लखनऊ से मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। साथ ही अजय लुहाच को पणजी जोनल कार्यालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।