भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को बनाया गया राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य
टीम एबीएन, रांची। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी की गयी। आशा लकड़ा रांची की पूर्व मेयर रही हैं।
इनकी कार्यकुशलता व सक्रियता को देख इन्हें आयोग का सदस्य बनाया गया है। रांची के विधायक सीपी सिंह समेत अन्य ने इन्हें बधाई दी है।
कौन हैं आशा लकड़ा
आशा लकड़ा रांची की पूर्व मेयर हैं। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री हैं। इसके साथ ही इन्हें पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर गठित 15 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में शामिल किया गया है।
बता दें कि हालिया मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद विधायक दल के नेता के चयन को लेकर इन्हें सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।