- टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी को चुनाव आयोग ने दिया बड़ा झटका, छिना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
एबीएन सेंट्रल डेस्क। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने टीएमसी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। इसके साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीयवादी कांग्रेस से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है।
उधर, आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया था। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले में चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय पार्टी के अनुरोध पर गौर करे।