टीम एबीएन, पलामू। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थानान्तर्गत सिंघना गांव में मंगलवार को दो दोस्तों ने पेड़ से लटक कर एक साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्तों की पहचान ड्डू भुइयां (16) और रामजन्म भुइयां (20) के रूप में हुयी है। थानेदार रंजीत प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे, लेकिन इस घटना के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि फांसी एक आम के पेड़ से लगायी गयी थी। रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse