झारखंड
कोडरमा : सेक्रेड हर्ट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन
ABN Bureau
•
26 Jan, 2022
3 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के मैदान में हर्ष और उल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन को संविधान की मर्यादा में रहकर जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे संविधान की मर्यादा का उल्लंघन हो। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार ने भी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारे जीवन में संविधान का बहुत महत्व है। हमें संविधान के नियमों से बंधकर जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए। इस मौके पर शालू अरोड़ा ने राष्ट्रगान गाकर लोगों के मन में देश प्रेम का भाव जागृत किया। इसके बाद शिक्षकों और छात्रों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। सभी कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया। इस मौके पर एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, सुभय कुमार, प्रवीण कुमार, किशोर कुणाल, राजन कुमार, आशुतोष गौतम, दीपक सर्राफ, सुनील सिंह, रमेश कुंज, फयाज कैशर, संजय सिन्हा, संजय कुमार, रजनी बाला, कविता झा, चन्दन पांडेय, राकेश पांडेय, राहुल कुमार, सीमा जैन, शंकर कुमार, स्वीटी सिन्हा, कुंतल जेठवा, प्रियंका गुप्ता, सरोज पांडेय, अनुश्री, श्वेता कुमारी, श्रुति गुप्ता, विशाल आनंद, रेणु सेठ के अलावा राणा राजकुमार सिंह, विजय आनंद समेत विद्यालय परिवार से जुड़े कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन