एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जनता दरबार में अनुकंपा के आधार पर नियोजन, मुआवजा राशि का भुगतान, अवैध रूप से अबुआ आवास निर्माण, गलत जन्म तिथि दर्ज होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र के निरस्तीकरण, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने तथा मानदेय का भुगतान नहीं होने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।