धनबाद-गिरिडीह के पूर्व एसपी संजय ए. लाठकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, परमाणु ऊर्जा विभाग में बने डीजी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय ए. लाठकर को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कैबिनेट नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद उन्हें परमाणु ऊर्जा विभाग में महानिदेशक (डीजी) स्तर की जिम्मेदारी दी गयी है।
संजय ए. लाठकर 1995 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। झारखंड में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है।
वे धनबाद और गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा झारखंड पुलिस मुख्यालय में आईजी अभियान और एडीजी अभियान जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली है।