पलामू में पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दफनाया
फरार पिता को तलाश रही पुलिस
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। फिर शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया. उसके बाद वह फरार हो गया।
चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव का मथुरा सिंह अपनी 16 वर्षीय बेटी पम्मी के साथ रहता था। तीन दिन पहले उसकी बेटी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद उसने धारदार हथियार से बेटी को हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी खबर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के साथ जंगल जाकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवती के शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा। आरोपी पिता को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।