बैसाखी पर चलते नजर आये ऋषभ पंत

 

  • कार-एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आयी तस्वीरें 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। पंत इस फोटो में बैसाखी थामे नजर आ रहे हैं। उनके एक पैर पर पट्टी बंधी है। पंत का पिछले साल दिसंबर के अंत में कार एक्सीडेंट हो गया था। वह तब दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। 

25 साल के ऋषभ पंत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर। पंत बैसाखी के सहारे चलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। उनके दाएं पैर में सूजन भी दिख रही है। वह एक पैर के सहारे ही खड़े दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस पंत के असहनीय दर्द का अंदाजा लगा सकते हैं। 

ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को कार हादसे का शिकार हो गए थे। घटना के बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पंत को तुरंत रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें देहरादून शिफ्ट किया गया। फिर उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। ये हादसा बेहद गंभीर था। हादसे के तुरंत बाद उनका कार भी जल गई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse