टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक 09 फरवरी 2023 को रतन हाइट्स अपार्टमेंट से संबंधित अहम बैठक की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, (सदर) रांची, श्री दीपक कुमार दूबे, उप-नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची, श्री कुंवर सिंह पाहन, जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची सह उप समाहर्त्ता विधि शाखा, रांची प्रवीण प्रकाश, जुडको एवं आरसीडी के पदाधिकारी, थाना प्रभारी, बरियातू एवं नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि अपार्टमेंट में रह रहे लगभग 45 परिवार की जान-माल की सुरक्षा जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है, अपार्टमेंट में रहने वालें परिवार के जीवन से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाशत नहीं की जायेगी। उन्होंने अपार्टमेंट की संरचना की मजबूती एवं सुरक्षा हेतु किये जा रहे रिटेनिंग वॉल वर्क को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने रिटेनिंग वॉल और अन्य निर्माण कार्य बिल्डर से कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की टीम के सुपर विजन कार्य करायें। निर्माण कार्य का अधिकारी 24 घंटे देखरेख करेंगे। गुणवत्तापूर्ण कार्य की निगरानी के लिए उपायुक्त द्वारा पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया।
रतन हाइट्स अपार्टमेन्ट की संरचना की मजबूती एवं सुरक्षा हेतु किये जा रहे रिटेनिंग वॉल वर्क एवं अन्य कार्यों के सतत् पर्यवेक्षण हेतु उपायुक्त द्वारा टीम का गठन गठन किया गया है, जो निम्नरुपेण है :-
उपायुक्त द्वारा गठित टीम को यथाशीघ्र मामले की जांच कर आवश्यक कर सुस्पष्ट संयुक्त कार्यवाही प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse