जडेजा के पंजे में फंसे कंगारू, 177 पर हुए ढेर

 

  • भारत ने मुकाबले पर पकड़ कसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (47/5) और रविचंद्रन अश्विन (42/3) की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिन का खेल खत्म होने से पहले मेज़बान टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (56 नाबाद) के अर्द्धशतक की सहायता से एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिये।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये। मोहम्मद सिराज ने भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे उस्मान ख्वाजा को पगबाधा किया, जबकि डेविड वॉर्नर अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse