Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : धर्मपुर में साप्ताहिक बाजार लगाने को लेकर बैठक

टाटीझरिया : धर्मपुर में साप्ताहिक बाजार लगाने को लेकर बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के धरमपुर शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को रवि सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में धरमपुर शिव मंदिर चौक में शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। उपस्थित लोगों ने विचार दिया जिसमें बताया गया कि बाजार में दैनिक उपयोग की हर वस्तुओं को लाया जायेगा। सब्जी, राशन समान, बकरी, मुर्गा, लोहे की सामग्री, कपड़े, झाड़ू, टोकरी समेत अन्य सामग्रियों को बिक्री हेतु रखा जायेगा। 

बुद्धिजीवियों ने कहा कि बाजार में विशेष रूप से गांव की भूमिका महत्वपूर्ण रह जाती है। बाजार में आये विक्रेता और क्रेता के साथ व्यवहार अच्छा होना चाहिए, व्यापारियों को भी बाजार में बुलाने की आवश्यकता होगी। बैठक में धरमपुर, डूमर, जेरूवाडीह, मुक्ति दुधमनिया, डूंगो, खरिका, खंभवा, बांडीह, दुधमनिया, मंडपा, हरदिया, पाणिमाको के ग्रामीणों ने अपने -अपने विचार रखा। 

बाजार समिति का पुनर्गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष योधी प्रसाद यादव, सचिव कन्हाय यादव, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साव, कोषाध्यक्ष छोटन राम, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामदीश राम, छोटन साव, नंदलाल यादव, प्रद्युम्न साव, जर्नादन विश्वकर्मा, शंभु राम, अरूण राम, लखन साव, भवानी प्रजापति, छोटी प्रजापति, महेश यादव, उमेश प्रजापति, छोटी ठाकुर, शंकर रविदास, तौफ़ीक़ अंसारी, कैलाश सिंह, मिथिलेश, सुखदेव पाण्डेय, सोनू पांडेय, तुलसी प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, नंदन ठाकुर, राजेश यादव, लक्ष्मण यादव, हरिनाथ यादव, संतोष यादव, अमरेश सिंह, अनुज यादव, रंजित प्रसाद, मनीष शर्मा, देव धारी यादव, सुरेश प्रजापति, लोकनाथ यादव, सहदेव यादव, संजीत यादव, कृष्णा साव, रामचंद्र राम, अजय समेत अन्य शामिल किये गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,177