Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलने भारत नहीं आयेगा पाकिस्तान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलने भारत नहीं आयेगा पाकिस्तान
विज्ञापन

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी : पाक ने भारत आने से किया इनकार, हॉकी इंडिया ने कहा- पाकिस्तान नहीं आया तो कोई और खेलेगा 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा कर दिया है। मोहाली और जालंधर में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पहले पाकिस्तान ने टीम भेजने की मंजूरी दी थी। लेकिन अब सुरक्षा का हवाला देकर न्यूट्रल वेन्यू पर गेम्स कराने का अनुरोध किया है।  

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहिनउद्दीन अहमद वानी ने कहा कि इस मांग का उद्देश्य खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना है। भारत के साथ पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया को इसमें खेलना है। हालांकि हमारे पास पाकिस्तान ने अब तक लिखित डिमांड नहीं भेजी है।  

इस पर अब हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल और एएचएफ के वाइस प्रेसिडेंट भोला नाथ सिंह का बयान आया है। उन्होंने समाचार पत्र भास्कर को बताया, पाकिस्तान को टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है तो भारत आना होगा, नहीं आना तो वे हट सकते हैं। 

पहले भी पाकिस्तान की टीम हॉकी प्रतियोगिताओं से हट चुकी है। हमारा स्टैंड क्लियर है। मुकाबले पंजाब में ही होंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर पाकिस्तान अपनी टीम भारत नहीं भेजता तो ऐसे में बांग्लादेश या ओमान को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन