Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गंगासागर : लाखों श्रद्धालु बने आस्था की डुबकी के गवाह

गंगासागर : लाखों श्रद्धालु बने आस्था की डुबकी के गवाह
विज्ञापन
  • 31 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किया स्नान

एबीएन सोशल डेस्क। पवित्र मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में शनिवार को 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा सागर डुबकी लगायी। शनिवार सुबह 6:53 से पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ है, जो रविवार शाम 6:53 तक जारी रहेगा। कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञानदास ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे से ही बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों ने गंगासागर में डुबकी लगाने शुरू कर दी थी। 

देश दुनिया से पहुंचे लाखों महिला पुरुष युवाओं समेत अनगिनत की संख्या में नागा, नाथ और अन्य संप्रदाय के साधुओं ने इस सागर तट पर मोक्ष मिलने की आस में डुबकी लगाई है। पुण्य स्नान की अवधि 48 घंटे निर्धारित की गई है। इस बीच, दो तीर्थ यात्रियों की सेहत गंभीर होने पर उनको एयरलिफ्ट करके कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक तीर्थ यात्री नेपाल के तो दूसरे बंगाल के निवासी हैं। अगले दो दिनों में और संख्या और बढ़ेगी। नतीजतन प्रशासन का मानना है कि रविवार शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 50 लाख हो सकती है। 

इस बार पुण्य स्नान का लग्न रात्रि के समय भी है, इसीलिए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त तौर पर 33 हाई मास्ट लाइट और 90 लैंप पोस्ट लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि गंगासागर में इस बार ई-दर्शन और ई-बाथ की भी सुविधा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य के लोक स्वास्थ्य और तकनीकी मंत्री पुलक रॉय ने भी दावा किया कि 30 से 40 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,198