Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पहली बार झारखंड पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पहली बार झारखंड पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रेसीडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार झारखंड आये। शनिवार को संथाल परगना में उनका कार्यक्रम तय था। जहां वे करीब 4 घंटे का समय बिताये। इससे पहले वे विशेष विमान से दुमका आये और फिर साहिबगंज जिला के बरहरवा से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत किये।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पाकुड़ विधानसभा के गुमानी स्थित श्रीकुंड मैदान में एक जनसभा में भी भाग लिये। कांग्रेस की ओर से इसकी जोरदार तैयारियां की गई थीं। बताते चलें कि भले ही यह क्षेत्र पाकुड़ विधानसभा का है पर यह साहिबगंज जिला के अंतर्गत आता है। झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सह सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम यहां के विधायक हैं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन