एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष ऋषि सुनक से बात की और उन्हें कार्यभार संभालने पर बधाई दी। मोदी ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज ऋषि सुनक से बात कर बहुत खुशी हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर मैंने उन्हें बधाई दी। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। मोदी ने कहा कि एक व्यापक और संतुलित मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन के महत्व पर भी वह और सुनक सहमत हुए। ऋषि सुनक ने मंगलवार को भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया।उन्हें दिवाली के दिन कंजर्वेटिव पार्टी का निर्विरोध नया नेता चुना गया था। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse