टीम एबीएन, रांची। रांची में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रांची एसएसपी के निर्देश पर 15 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का अलग-अलग थाना, ओपी, टीओपी और यातायात थानों में तबादला किया गया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। रांची पुलिस द्वारा हाल के दिनों में लगातार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले खलारी, बुंडू और जगन्नाथपुर समेत कई थानों के प्रभारी बदले गये थे।
देर रात जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नये अधिकारियों की तैनाती की गयी है। जारी आदेश के अनुसार, शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी, कफील अहमद को बेड़ो थाना प्रभारी और विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना, शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना तथा गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा दुलाल कुमार महतो को तमाड़, कुंदन कुमार को दशमफॉल और अभिषेक कुमार को राहे थाना प्रभारी बनाया गया है।
राहुल को मोराबादी टीओपी, अक्षय कुमार को एदलहातू टीओपी तथा विवेक कुमार को चुटुपालू टीओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूजा विभुति उरांव को हिल टीओपी (सुखदेवनगर) की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना और धर्मेंद्र कुमार को पंडरा यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse