झारखंड : गर्मी को देख अस्पताल भी हाई अलर्ट पर

 

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू की चेतावनी; अस्पतालों को हाईअलर्ट पर रहने का निर्देश 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी अब लोगों को झुलसाने लगी है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। 

मौसम विभाग ने दो दिनों तक कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। रांची का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 0.4 डिग्री अधिक रहा। 

वहीं जमशेदपुर में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चाईबासा में 41.8 डिग्री और बोकारो में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह 

मौसम विभाग के अनुसार अभी को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। रांची, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, देवघर समेत कई जिलों में दोपहर तक तेज धूप पड़ने की संभावना है।

हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। इस बार सबसे ज्यादा गर्मी मेदिनीनगर में रिकॉर्ड की गयी, जहां तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है।  

सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश 

इधर, हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में ओआरएस, दवाइयों, अतिरिक्त बेड और कूलिंग सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse