खेल समाचार

View All
Published / 2026-03-23 23:44:40
झारखंड राज्य आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का सफल समापन

  • झारखंड राज्य आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का सफल समापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन द्वारा चक्रधरपुर में आयोजित 6 दिवसीय झारखंड राज्य आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का भव्य समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में राज्यभर से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुन्नी उरांव थे। विशिष्ट अतिथियों में जितेश सम्पावत, निशिकांत पाठक, तुलिका श्रीवास्तव, तेज नारायण प्रसाद एवं डॉ दीपक कुमार साहु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में दीपकुमारी मांझी, शुभ्रा बनर्जी, राजेश कुमार, शुभंकर, सत्यम, जितेंद्र एवं दीपक का सराहनीय योगदान रहा।

आयोजन अध्यक्ष सुहित्रा रॉय ठाकुर एवं सचिव पारुल सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षक जीतेन्द्र कुमार का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

जूनियर मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

फ्लोर एक्सरसाइज : अंकन घोष (पहला), अबीर घोष (दूसरा), उज्ज्वल पंडित (तीसरा)
वॉल्ट : अबीर घोष (पहला), उज्ज्वल पंडित (दूसरा), अंकन घोष (तीसरा)

सीनियर मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक 

  • फ्लोर एक्सरसाइज : परमेश्वर राय (पहला)
  • वॉल्ट : परमेश्वर राय (पहला)
  • जूनियर मेंस जिम्नास्टिक आॅल राउंड चैम्पियनशिप : अबीर घोष (पहला), अंकन घोष (तीसरा), उज्ज्वल पंडित (दूसरा)

जूनियर वूमेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

  • फ्लोर एक्सरसाइज : सुनिष्का  दत्ता (पहला), वेदांतिका दत्ता (दूसरा), अन्वेषशी (तीसरा)
  • वॉल्ट : इंसानी भट्टाचार्य (पहला), सुनिष्का  दत्ता (दूसरा), वेदांतिका दत्ता (तीसरा)
  • बैलेंस बीम : वेदांतिका दत्ता (पहला), सुनिष्का  दत्ता (दूसरा), इंसानी भट्टाचार्य (तीसरा)

सीनियर वूमेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

  • फ्लोर एक्सरसाइज : श्रेया मिश्रा  (पहला), कोमल पार्खरेल (दूसरा)
  • टेबल वोल्ट : श्रेया मिश्रा (पहला), कोमल पार्खरेल (दूसरा)
  • बैलेंस बीम : श्रेया मिश्रा (पहला), कोमल पार्खरेल (दूसरा)
  • जूनियर वूमेंस आर्टिस्टिक आॅल राउंड चैंपियनशिप : सुनिष्का दत्ता (पहला), वेदांतिका दत्ता (दूसरा), इंसानी भट्टाचार्य (तीसरा)
  • सीनियर वूमेंस आर्टिस्टिक आॅल राउंड चैम्पियनशिप  : श्रेया मिश्रा  (पहला), कोमल पार्खरेल (दूसरा)

Published / 2026-03-22 19:08:49
पतरातू के मिडवे रिसॉर्ट में 7वें झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं कोचों के प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन

  • पतरातू के मिडवे रिसॉर्ट में 7वें झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं कोचों के प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पतरातू (रामगढ़)। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय ऑनलाइन और  तीन दिवसीय 7वें झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं तृतीय कोचों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-2027 रविवार को संपन्न हुआ। पतरातू स्थित मिडवे रिसॉर्ट में 20 मार्च से 22 मार्च तक चले इस शिविर के समापन सत्र में प्रतिभागियों को सम्मानित कर विदा किया गया।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

समापन समारोह में मुख्य रूप से योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) मनोज तिवारी, बिपिन पांडे,उपस्थित रहे। उनके साथ कुबेर सिंह पी. पी तिवारी ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य को कुशल तकनीकी अधिकारी मिले हैं, जो भविष्य में झारखंड के योगासन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कड़ी परीक्षा के बाद मिला परिणाम

तीन दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के 20 जिलों से आए 80 प्रतिभागियों को योगासन खेल के नए नियमों और तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। समापन से पूर्व सभी जजों और कोचों की सफलतापूर्वक विशेष कक्षाएं (क्लासेज) ली गईं, जिसके उपरांत उनकी योग्यता को परखने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के तुरंत बाद परिणामों की घोषणा कर सफल प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

स्मृति चिन्ह और सम्मान

कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त जजों और कोचों को एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव चंदू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, सह सचिव श्री मलय डे  संजय कुमार सहित संतोषी साहू आर्य, प्रहलाद भगत, डॉ. एस. के. घोषाल, चैताली मुखर्जी, शंकर राणा, लक्ष्मी साहू,पूजा सिंह ,आकाश सेठ, अमित स्वर्णकार, राहुल रंजन, आशुतोष द्विवेदी,अटल पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

उद्देश्य की प्राप्ति

इस प्रशिक्षण शिविर के समापन के साथ ही झारखंड में योगासन को खेल के रूप में एक नई मजबूती मिली है। अब राज्य के पास एक ऐसी प्रशिक्षित तकनीकी टीम तैयार है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आगामी प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष और सटीक संचालन कर सकेगी।

Published / 2026-03-16 21:48:42
जूनियर और सीनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक राज्य चैंपियनशिप का आयोजन कल से चक्रधरपुर में

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चक्रधरपुर (पश्चिम सिंहभूम) में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वावधान में जूनियर एवं सीनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक राज्य चैंपियनशिप का आयोजन 17 मार्च से 22 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली जिम्नास्ट खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ जिम्नास्टिक खेल को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है। 

इस संबंध में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन की सचिव तुलिका श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे और यह आयोजन राज्य में जिम्नास्टिक खेल के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन की सचिव तुलिका श्रीवास्तव ने दी।

Published / 2026-03-16 18:22:11
मंगलवार को घोषित होंगे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में दो हफ्तों की जोरदार और रोमांचक हॉकी के बाद-जिसमें कम से कम 14 टीमों ने इस प्रतिष्ठित इवेंट में अपनी जगह पक्की की-आने वाले वर्ल्ड कप की राह में अगला बड़ा पड़ाव बस आने ही वाला है। 

दरअसल, आधिकारिक ड्रॉ सेरेमनी-जिसमें सभी 32 क्वालिफाई की हुई टीमों को ग्रुप स्टेज के लिए अपने विरोधी टीमों के बारे में पता चलेगा-कल, 17 मार्च को दोपहर 3 बजे एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स के मशहूर वैगेनर स्टेडियम में होनी है। 

यह उन दो जगहों में से एक है जहाँ वर्ल्ड कप होगा; दूसरी जगह वेव्रे, बेल्जियम में एकदम नया बेल्फियस हॉकी एरिना है। यह समारोह, जिसका वाच डॉट हॉकी पर लाइव-स्ट्रीम किया जायेगा। 

इसमें एफआईएच के प्रेसिडेंट तैयब इकराम, एफआईएच के वाइस-प्रेसिडेंट और यूरो हॉकी के प्रेसिडेंट मार्कोस हॉफमैन, एफआईएच एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य एरिक कॉर्नेलिसन, डच हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट एरिक क्लेन नागेलवोर्ट, बेल्जियन हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट पैट्रिक क्यूस्टर्स, डच और बेल्जियन नेशनल टीमों के हेड कोच और कप्तान, पूर्व इंटरनेशनल हॉकी स्टार, स्थानीय अधिकारियों के प्रतिनिधि, कमर्शियल पार्टनर और कई अन्य मेहमान शामिल होंगे।

Published / 2026-03-15 19:00:15
बीआईटी मेसरा ने मीडिया को सात विकेट से हराया

बीआईटी मेसरा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भिड़ी मीडिया और बीआईटी की टीम 

टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी मेसरा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान में मीडिया की टीम और बी आई टी मेसरा के बीच खेला गया। फ्रेंडली फाइटिंग सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। मीडिया टीम का नेतृत्व मोनू कुमार और बी आई टी के कप्तान डॉ गौतम सांडिल्य कर रहे थे। 

टॉस बी आई टी ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मीडिया की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन कसी हुई गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सके। ओम और नीतीश की बेहतरीन बल्लेबाजी और मोनू ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले। पर टीम महज 80 रन ही बना सकी। 

जवाबी पारी खेलने उतरी बी आई टी की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। उसके प्रारंभिक बल्लेबाज आउट हो गये। फिर मयंक परासर और अभिषेक ने पारी संभाल कर बड़ी जीत दिलायी और 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। छात्र मामलों के डीन डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक कश्यप को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रदान किया। 

डॉ श्रीवास्तव ने इस प्रकार के आयोजन से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मीडिया के खिलाड़ियों राजेश तिवारी, सुनील कुमार, मोनू कुमार, संदीप, मनोज गिरी, गौतम सांडिल्य, कार्तिक महतो, राणा मिश्रा के इस प्रयास के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

Published / 2026-03-12 21:08:06
क्रिकेट मैदान पर चैलेंज स्वीकार करना मुझे बेहद पसंद है : बुमराह

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (नयी दिल्ली)। टी-20 विश्वकप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि उन्हें हमेशा चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां लेना पसंद रहा है और यही वजह है कि उन्होंने क्रिकेट को चुना। उन्होंने कहा कि टीम के लिए कुछ अलग करना उन्हें बहुत खुशी देता है और इससे बेहतर कोई एहसास नहीं है। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से साझा किये गये एक वीडियो में बुमराह ने कहा, मैं कभी पीछे नहीं छिपना चाहता, मैं चीजो के बीच रहना चाहता हूं। मैं हमेशा एक मुश्किल काम करना चाहता था। मैंने क्रिकेट उसी के लिए खेला, मैंने क्रिकेट उसी के लिए शुरू किया। जब मैं कुछ अलग कर पाता हूं, तो मुझे बहुत खुशी होती है, इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता।

मैंने अपना क्रिकेट यहीं (अहमदाबाद) शुरू किया, मैंने अपना सारा क्रिकेट यहीं खेला। यहां गुजरात के लिए खेलकर रैंक में ऊपर आया। अब यहां विश्वकप खेल रहा हूं और मैन आफ द मैच बन रहा हूं। पिछली बार हम बस पीछे रह गये थे, इस बार हम उससे आगे निकल गये, बहुत खुश हूं।

Published / 2026-03-11 20:10:42
2026 में कब शुरू होगा आईपीएल का रोमांच, यहां जानें...

पहले चरण का कार्यक्रम जारी; फउइ पहला मैच बंगलूरू में खेलेगी 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होगी। बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले चरण के कार्यक्रम का एलान किया। पहला मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। 

  1. RCB  SRH  बंगलूरू 28 मार्च
  2. MI KKR  मुंबई 29 मार्च
  3. RR  CSK  गुवाहाटी 30 मार्च
  4. PBKS  GT  न्यू चंडीगढ़ 31 मार्च
  5. LSG  DC  लखनऊ 1 अप्रैल
  6. KKR SRH कोलकाता 2 अप्रैल
  7. CSK PBKS चेन्नई 3 अप्रैल
  8. DC MI दिल्ली 4 अप्रैल
  9. GT RR अहमदाबाद 4 अप्रैल
  10. SRH LSG हैदराबाद 5 अप्रैल
  11. RCB CSK बंगलूरू 5 अप्रैल
  12. KKR PBKS कोलकाता 6 अप्रैल
  13. RR MI गुवाहाटी 7 अप्रैल
  14. DC GT दिल्ली 8 अप्रैल
  15. KKR LSG कोलकाता 9 अप्रैल
  16. RR RCB गुवाहाटी 10 अप्रैल
  17. PBKS SRH न्यू चंडीगढ़ 11 अप्रैल
  18. CSK DC चेन्नई 11 अप्रैल
  19. LSG GT लखनऊ 12 अप्रैल
  20. MI RCB मुंबई 12 अप्रैल

कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हुई देरी? 

पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। 

इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है।

Published / 2026-03-10 18:49:38
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम सूर्या मालामाल

टी-20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, बीसीसीआई का एलान 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 विश्वकप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के लिए बड़ी इनामी राशि का एलान किया है। बोर्ड ने मंगलवार को घोषणा की कि पूरे भारतीय दल को 131 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। यह इनाम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी दिया जायेगा। 

खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलेगा हिस्सा 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस राशि में 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि इनाम की रकम में सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलेगा, जबकि सपोर्ट स्टाफ को मिलने वाली राशि उनकी जिम्मेदारी और पद के अनुसार तय की जायेगी। 

2024 के मुकाबले बढ़ा इनाम 

इस बार घोषित 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद दिये गये 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यानी इस बार बोर्ड ने पिछले पुरस्कार की तुलना में छह करोड़ रुपये अधिक देने का फैसला किया है। 

बीसीसीआई सचिव ने दी बधाई 

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई देते हुए कहा, बोर्ड खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य के लिए उन्हें लगातार सफलता की शुभकामनाएं देता है। 

न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब 

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ न सिर्फ अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गयी। 

भारत ने रचा नया इतिहास 

इस जीत के साथ भारत पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया। इस उपलब्धि के साथ ही टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में खुद को सबसे सफल टीमों में और मजबूत तरीके से स्थापित कर लिया। भारत ने पहली बार लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफीज भी जीती हैं। 2024 टी-20 विश्वकप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह टी-20 विश्वकप भी अपने नाम किया और भारत का दबदबा पूरी दुनिया में कायम किया।

Page 6 of 222

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse